दिनेशपुर में जयनगर नंबर चार निवासी उपेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसका पुत्र विनय कुमार (15) 12 अगस्त को घर से अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग पाया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है।