किच्छा में ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
पुलभट्टा थाने से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पटरी पार कर रहा सिरोली निवासी कमरुद्दीन (35) पुत्र जफर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर बृहस्पतिवार दोपहर वार्ड नंबर आठ निवासी बसंती देवी (38) पत्नी सुरेश प्राग फार्म में लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन संख्या 55352 की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसआई मनोज कुमार कोठारी ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसआई कोठारी ने बताया कि मृतका का पति सुरेश मजदूरी करता है। वह मूलरूप से गया बिहार का रहने वाला है। मृतका के तीन पुत्र और एक पुत्री है। मृतका की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह प्राग फार्म कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।