फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन पूर्व घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में दस दिन पूर्व सड़क दुघर्टना में घायल हुए व्यक्ति ने एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 26 मार्च को जनपद बिजनौर थाना अफजलगढ़ के ग्राम अलियापुर निवासी अशोक कुमार (40) अपने साथी करतार सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अफजलगढ़ सहकारी समिति के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें