काशीपुर में श्री श्याम पेपर एवं बोर्ड के सुरक्षा गार्डों की ओर से लेबर कोर्ट में फैक्ट्री के एमडी के खिलाफ बकाया वेतन की मांग की शिकायत दर्ज की गई है। श्रमिक पक्ष की ओर से महिपाल सिंह ने अपने वकील सुजीत शाह के माध्यम से दर्ज शिकायत में कहा कि मुरादाबाद रोड स्थित श्री श्याम पेपर एंड बोर्ड में वह सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। कंपनी बंद होने से वह बेरोजगार हो गए हैं। उनका कंपनी पर विभिन्न मदों का लगभग 33 लाख 16 हजार बाकी है। सुजीत शाह ने बताया कि प्रबंधकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है।