काशीपुर में कार की चपेट में आकर ड्यूटी से लौट रहे साइकिल सवार दो हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम मीरगंज बरेली यूपी निवासी सत्यप्रकाश पुत्र रामगोपाल और असेंगा बांसडीहा बलिया यूपी निवासी सुरेमन पुत्र केदारनाथ बाजपुर रोड स्थित एक कंपनी में हेल्पर हैं। दोनों यहां मोहल्ला कानूनगोयान में सपरिवार किराए पर रहते हैं। शनिवार सुबह दोनों साइकिल से ड्यूटी गए थे। शाम को दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे कि श्यामपुर के सामने से पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।