जसपुर। ठग ने एक युवक के पेटीएम खाते से 1.40 लाख रुपये की खरीदारी कर ली। ग्राम मलपुरी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि सुभाष चौक स्थित यूको बैंक की शाखा में उसका खाता है। मंगलवार को वह अपने खाते से रुपये निकालने पहुंचा तो उसे पता चला कि किसी ठग ने दिसंबर में एक सप्ताह के भीतर उसके पेटीएम से 1.40 लाख रुपये की खरीदारी कर ली। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।