रुद्रपुर। आदर्शकॉलोनी वार्ड नंबर चार निवासी कलवे अली पुत्र मो. अली के घर में बृहस्पतिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई।
परिवार वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के एक वाहन ने आग पर काबू पाया।
कलवे अली ने बताया कि आग से घर में रखा टीवी, फ्रिज और कपड़ों के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया।