किच्छा। पुलिस ने क्षमता से अधिक भार ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर यूपी की ओर से ईंटें भरकर ला रही दो ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार सुबह अंबेडकर चौक के पास आ रही ट्रैक्टर ट्रालियों की जांच की गई। इस दौरान चालकों के पास कागजात नहीं पाए गए। बताया कि दोनों ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को जब्त कर लिया गया।