फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाईयों ने गांव में मचाया उत्पात, दो युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तीन भाइयों ने घर में सो रहे एक युवक को जगाकर उसकी पिटाई की और उसके अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर हमलावर भाग खड़े हुए। इससे पहले इन तीनों ने एक और ग्रामीण की पिटाई की। आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम टांडा दभौरा निवासी धर्मसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बुधवार सुबह 11 बजे वह खेत से चारा लेने जा रहा था। रास्ते में उसे तीन भाइयों ने रोक लिया। उन्होंने गांव के एक डंपर चालक का मोबाइल नंबर मांगा।
विज्ञापन


उसने कहा कि डंपर चालक का मोबाइल नंबर उसके पास नही है, वह साथ चलकर उसका घर बता सकता है। इस बात पर नाराज होकर तीनों भाइयों ने लात-घूसों से हमला कर उसे घायल कर दिया। इधर, गांव के ही रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दोपहर करीब पौने 12 बजे वह अपने घर में सोया हुआ था। कमरे में घुस आए गांव के तीन भाइयों ने उसे सोते से जगाया और उसकी जमकर पिटाई की। तीनों भाई अपहरण के इरादे से उसे घर से उठाकर कहीं ले जाने लगे। शोर मचाने पर उसकी चाची लक्ष्मी और पड़ोसन सविता देवी ने उसे बचाया। दोनों तहरीरों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नही हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें