फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप में महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने क्षेत्र के ही एक युवक पर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में क्षेत्र निवासी एक महिला का कहना है कि रविवार शाम वह अपने घर पर थी और उसके पति किसी काम से बाहर गये थे।

इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाला एक युवक उसके घर में घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक नग जबरन कमरा बंद कर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग जमा हुए तो युवक मौके से फरार हो गया। महिला के अनुसार छेड़छाड़ करने वाला युवक उसे पहले भी कई बार परेशान कर चुका था। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें