फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 साल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार शाम आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस को शांति विहार कॉलोनी के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ के मरने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं, हल्द्वानी निवासी एक युवक को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह यातायात निरीक्षक मनीष शर्मा इंदिरा चौक के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रहा एक युवक गश खाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


मनीष युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हल्द्वानी पीलीकोठी निवासी 45 वर्षीय तुलाराम पुत्र शिवचरन के रूप में हुई है। हार्टअटैक को तुलाराम की मौत का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें