काशीपुर में बाइक से रामपुर जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मौत हो गई। दुघर्टना रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में हुई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजा गया है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी गुलफाम (18) पुत्र अतीक अहमद बुधवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से रामपुर के लिए निकला था। साढ़े 11 बजे शहजादनगर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गुलफाम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मृतक के परिजन रामपुर गए हुए है।