फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जांच को चंडीगढ़ भेजा चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर में छह लाख के चेक को 60 लाख का बनाने के मामले में पुलिस ने चेक को एफएसएल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा है। आरोप है कि मोहल्ला गुजरातियान निवासी राजबहादुर जैन ने छह लाख रुपये के चेक के साथ छेड़छाड़ कर 60 लाख का बनाकर कैश कराने को पीएनबी की स्थानीय शाखा में लगाया था। चेक में छेड़छाड़ पकड़ में आने पर आरोपी ने अपने अधिवक्ता पुत्र रविश जैन उर्फ राजा जैन को बैंक बुला लिया। दोनों ने प्रबंधक से अभद्रता, गालीगलौच एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। बैंक प्रबंधक राम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि चेक की मूल प्रति उन्हें प्राप्त हो गई है। चेक को परीक्षण के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें