काशीपुर। सरकारी गाड़ी, फ्री में करो सवारी सुनकर आप जरूर चौक गए होंगे। लेकिन, पिथौरागढ़ रूट पर रोडवेज की अनुबंधित मैक्स कैब में बेटिकट सवारियों को देखकर तो यही कहा जाएगा। यातायात टीम ने पिथौरागढ़ जा रही मैक्स कैब में बिना टिकट यात्रा करते आठ सवारी पकड़ी है, जिनकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित डिपो को भेजी जा रही है।
मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ डिपो की अनुबंधित मैक्स कैब (यूके05टीए2346) काशीपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी। बाजपुर रोड नया गांव में निरीक्षण के दौरान रामनगर डिपो की यातायात टीम ने कैब में काशीपुर से पिथौरागढ़ की आठ सवारी बैठी पाई। जांच में किसी भी सवारी के पास टिकट नहीं मिला।
सहायक निरीक्षक अरशद रशीद और पूरन चंद्र तिवारी ने बताया कि मैक्स में सभी सवारी बिना टिकट के मिली है। साथ ही सामान की बिना बुकिंग का पाया गया है। बेटिकट यात्रियों की सूचना मुख्यालय और पिथौरागढ़ डिपो के एजीएम को दे दी गई है।