काशीपुर। बीए की एक छात्रा के सिर प्यार का परवान इस तरह चढ़ा कि वह प्रयोगात्मक परीक्षा छोड़ प्रेमी का जन्मदिन मनाने काशीपुर पहुंच गई। सोमवार रात प्रेमी युगल अपने एक मित्र के कमरे पर जन्मदिन का जश्न मना रहा था। शोर होने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई और अगले दिन उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कालाढूंगी निवासी एक छात्रा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। फेसबुक पर उसकी पहचान काशीपुर निवासी एक किशोर से हुई। किशोर कक्षा नौ का छात्र है। जान पहचान बढ़ने पर दोनों में प्रेम हो गया और दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। सोमवार को किशोर का जन्मदिन था। प्रेमिका ने घर में प्रैक्टीकल देने जाने की बात छात्रा प्रयोगात्मक परीक्षा देने जाने की बात कहकर घर से निकली। उसने कहा कि रात को वह हल्द्वानी में बुआ के घर रुक जाएगी। इसके बाद वह काशीपुर पहुंच गई। यहां से प्रेमी युगल जन्मदिन की पार्टी मनाने अपने एक मित्र के वहां चले गए। रात को केक काटने के बाद तीनों तेज आवाज में गाने चलाकर डांस कर रहे थे। शोर होने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना कोतवाली को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल ने परिजनों के सामने प्रेमी युगल को फटकार लगाई और उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।