काशीपुर। पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने अल्ली खां से मोहल्ला थाना साबिक निवासी शाहनवाज को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 11 हजार की नगदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार शहनवाज स्मैक बेचने का धंधा करता है। पहले भी वह इस मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसके पास बरामद स्मैक की कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई गई है।