जसपुर। एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पंद्रह वर्षीया पुत्री 25 अगस्त को कॉलेज पढ़ने के लिए गई थी, तब से घर नहीं लौटी है। आरोप है कि उसकी पुत्री को मोहल्ला चौहानान निवासी फतेह मो. उर्फ सब्बू, नूर मो. उर्फ बब्बू उनका बहनोई वसीम पुत्र हाजी यूसुफ बहला फुसलाकर ले गए हैं।