फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर दहशत फैलाने वाला पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बीच बाजार में तमंचा दिखाकर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़कर उससे तमंचा बरामद करने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी रजनीश गाड़ी चलाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि बीते माह दिन के समय रजनीश गांधी पार्क में बैठा था। इसी दौरान इंद्रा कॉलोनी का बल्लू वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

कुछ ही देर में विवाद हाथापाई में बदला तो बल्लू ने रजनीश के उपर तमंचा तान दिया। आसपास के लोगों के जमा होने पर तमंचा दिखाने वाला बल्लू मौके से फरार हो गया। रजनीश ने कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए बल्लूू के खिलाफ तहरीर सौंप दी।
विज्ञापन


बल्लू की धरपकड़ में जुटी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम बल्लू को गिरफ्तार कर उससे तमंचा बरामद करने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस बल्लूू से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें