गदरपुर। स्कूल का छात्र बीती रात से गायब है। परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आवास विकास कालोनी निवासी मुनीम सुरेंद्र यादव का पुत्र अर्पित यादव स्कूल में कक्षा आठ में पड़ता है। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर गया। अर्पित प्रतिदिन की भांति सोमवार शाम को ट्यूशन पढ़ने गया। जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके दोस्तों और आसपास के लोगों से संपर्क किया, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली। बाद में परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत करवाया।