फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी बनाकर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में जिला रामपुर यूपी निवासी एक व्यक्ति ने फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर स्थानीय लोगों से लाखों की ठगी कर ली। ठगी के शिकार एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कुंवरपुर सिसैया निवासी बबलू ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि एक वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात जनपद रामपुर निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने अपने को एक स्वयंसेवी संस्था का संचालक बताते हुए अमरिया चौराहे पर कार्यालय खोल महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देने की बात कही थी। युवक ने बबलू को कार्यालय का मैनेजर नियुक्त कर कई महिलाओं से प्रशिक्षण देने के एवज में धन की वसूली भी की। प्रशिक्षण कार्य शुरू न होने पर बबलू ने स्वयंसेवी संस्था की तहकीकात की तो यह फर्जी निकली। बबलू ने बताया कि उक्त युवक ने अपने साथी के साथ फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर क्षेत्र के लोगों को करीब चार लाख रुपये का चूना लगाया है। बताया कि ठगी के ऐसे कारनामे वह रामपुर, ग्वालियर, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, हरदोई आदि शहरों में भी कर चुका है। पोल खुलती देख ठग बबलू को धमकाने लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें