काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां निवासी एक युवक पुलिस के लिए मुखबिरी करता है। कई पुलिसकर्मी उसे रुपये निकालकर लाने के लिए एटीएम कार्ड देते रहते थे। दो माह पूर्व उसने एक कांस्टेबिल का एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। कुछ दिन बाद कांस्टेबल के मोबाइल पर खाते से 25 हजार की रकम निकाले जाने का संदेश आया। बैंक अधिकारियों से संपर्क करने पर पता चला कि रकम ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) स्थित बैंक के एटीएम से निकाले गए हैं। कांस्टेबिल ने ठाकुरद्वारा पहुंचकर पुलिस कर्मियों की मदद उक्त एटीएम मशीन में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक कराया तो उसमें मुखबिर का भाई एटीएम लगाकर रुपये निकालते दिखा। इस पर पुलिस ने मुखबिर और उसके भाई को उठा लिया। खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।