फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र और साथियों पर मारपीट और रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में एक ठेकेदार ने छात्र नेता और उसके साथियों पर दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और 30 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रविवार को आवास विकास चौकी में दी तहरीर में आवास विकास रामपुर निवासी खेमपाल ने कहा है कि उसका लेबर सप्लायर का काम है और दफ्तर आवास विकास क्षेत्र में हैं। आरोप है कि बीते शनिवार की रात एक छात्र नेता अपने दो साथियों के साथ उसके दफ्तर में घुस गया। उसने लेनदेन की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उससे गालीगलौच और मारपीट करने के साथ दफ्तर में रखी फाइलें फाड़ दीं। इसके अलावा तीन चेक में जबरन दस्तखत कराने के साथ ही जेब में रखे 30 हजार रुपये भी लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें