रुद्रपुर के कृष्णा कॉलोनी फुलसुंगा निवासी राज किशोर और शारदा इंक्लेव निवासी धमेंद्र राय के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बुधवार रात दोनों का आमना सामना होने पर उनके बीच विवाद होने के बाद झगड़ा शुरू हो गया। मामला बड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।