बाजपुर के बन्नाखेड़ा गांव गोबरा निवासी जसवंत ने रविवार को पुलिस चौकी में दी तहरीर में कहा कि हांडा खनन घाट पर जिला बदायूं निवासी कुछ लोगों ने मारपीट कर उसकी झोपड़ी तोड़ दी और आग लगा दी। झोपड़ी में रखा सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।