सितारगंज पुलिस ने किच्छा-सितारगंज मार्ग मुख्य बाजार पर पटियाला बैंक के पास जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकास गुप्ता, साजिद एवं मोहसिन के रूप में हुई है। उनके पास से 25 हजार की नकदी भी बरामद की है। तीनों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।