काशीपुर। बांसफोड़ान चौकी के एसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आर्य नगर में जुआ खेल रहे महेशपुरा निवासी आकाश सैनी, भरत कुमार, गोविंद सैनी, इकबाल व वसीम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1440 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों का 13 जुआ अधिनियम के तहत चालान किया है।