जसपुर। प्रेमिका से मिलने गए युवक की प्रेमिका के परिजनों ने पिटाई कर दी और पुलिस को सौंपा। बुधवार की रात को मोहल्ला इमरान चौक निवासी युवक नगर में ही एक युवती से मिलने उसके घर पहुंचा। जाग होने पर उसके परिजनों ने मोहल्ले वालों की मदद से भागते हुए युवक को पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में युवक ने बताया कि युवती से उसका तीन वर्षों से प्रेेम-प्रसंग चल रहा है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि घटना की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।