रुद्रपुर में किच्छा बाइपास में रोडवेज बस अड्डे के पास एक शराबी ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर सीपीयू कर्मी मौके पर पहुंचे तो शराबी उनसे ही उलझ गया। मामला बढ़ने पर सीपीयू कर्मियों ने आवास विकास पुलिस को सूचना देकर शराबी को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने शराबी अजय निवासी आवास विकास का पुलिस एक्ट में चालान किया। अजय ने सीपीयू कर्मियों से भी अभद्रता करने पर माफीनामा दिया।