फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों के बीच तनाव के चलते शांति भंग में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर के कुंडेश्वरी के ग्राम ढकिया नंबर एक में बीती 19 दिसंबर 2017 को पीएनबी में कार्यरत प्रदीप शर्मा और उसके पड़ोसी वीर सिंह के परिजनों के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब से दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। प्रदीप की बहन शशि शर्मा का आरोप है कि पखवाड़े पूर्व दूसरे पक्ष ने उसके भाई पर हवाई फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट व धमकाने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों के बीच तनाव के चलते पुलिस ने ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू, राकेश उर्फ काका, कन्हैया व देवेंद्र को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें