जसपुर में चिकित्साधीक्षक डॉ एचके शर्मा ने शुक्रवार को अस्पताल में कार्यरत चर्तुथ श्रेणी महिला कर्मचारी के पुत्र के खिलाफ तहरीर सौंपी। उन्होंने उक्त महिला के पुत्र पर प्रशासनिक कार्यों में बाधा डालने के साथ ही धमकाने का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।