किच्छा। पुलभट्टा थाने में बंडिया निवासी एक दंपति और उनके पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी निवासी जियाउद्दीन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने बुंदन से 18 बिस्वा जमीन का सौदा 19 लाख 62 हजार में जनवरी 2017 में किया।
इसके एवज में उसने 15 लाख का एक मकान दिया और बाकी पैसे नकद दिए। जियाउद्दीन का आरोप है कि सभी पैसे देने के बाद भी उसे जमीन की रजिस्ट्री करवा कर नहीं दी गई। बताया कि जमीन उसकी पत्नी शकीला के नाम पर थी। पुलिस ने पति पत्नी और उनके पुत्र रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।