जसपुर में एक ग्रामीण ने एक व्यक्ति पर उसके पुत्र के साथ कुकर्म के प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम मंडुवाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि शुक्रवार की रात गांव का सोनू उसके 10 वर्षीय पुत्र को बहला फुसला कर गांव से बाहर जंगल में ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। इधर, जब आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस टीम गई तो वहां पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने टीम पर पथराव किया। एसएसआई कमलेश भट्ट ने कहा कि शुक्रवार की रात को पुलिस कुकर्म के आरोपी सोनू को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। इस दौरान गांव के हिम्मत सिंह सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।