फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की योजना बनाने वाले की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीओ का घेराव कर ब्लॉक प्रमुख गुरुमुख सिंह की हत्या कराने के लिए सुपारी देने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीओ राजेश भट्ट का घेराव किया। इस दौरान सीओ को एक ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि किसी ने ब्लॉक प्रमुख गुरुमुख सिंह की हत्या करने के लिए एक बदमाश को सुपारी दी है।
विज्ञापन


इससे कांग्रेस कार्यकर्ता क्षुब्ध हैं। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख की हत्या की योजना बनाने और सुपारी देने के मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। जांच पूरी होने तक ब्लॉक प्रमुख को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, चेतन अरोरा, प्रीत बम, अलका पाल, सचिन नाडिग, राजेश कुमार, महेंद्र लोहिया, मुशर्रफ हुसैन, रवि धींगरा, अफसर अली, निशित गुड़िया, जितेंद्र सरस्वती, सरफरोज, लियाकत अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें