फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक को पीटा, आंखों में मिर्च झोंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मकान के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने प्रधानाध्यापक पर हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कि हमलावरों ने उनकी आंखों में मिर्च भी झोंक दी। मामले में कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी निवासी कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र विशंभर शरन शर्मा कुंडेश्वरी के ग्राम बाजावाला स्थित विद्यालय में प्रधानाध्यापक है। मकान को लेकर उनका दो भाइयों संग विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर पौने तीन बजे विद्यालय बंद करने के बाद वह काशीपुर वापस लौट रहे थे।

ग्राम हरिनगर गुरुद्वारे के पास मुंह ढके अज्ञात लोगों ने पीटकर मकान नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी आंखों में मिर्ची भी झोंक दी। पुलिस ने दोनों भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें