काशीपुर। रामनगर मार्ग स्थित ग्राम भगवंतपुर निवासी संतोष पत्नी महेंद्र ने कहा है कि बृहस्पतिवार को वह मजदूरी करने के लिए गई थी। दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई, जिसे उसके पुत्र सनी ने उठाया। कॉल करने वाले ने बैंक खाते को आधार से लिंक करने की बात कहकर सनी से एटीएम कार्ड का नंबर मालूम कर लिया। आरोप है कि ठग ने उसके उत्तरांचल सहकारी बैंक के खाते से सात हजार रुपये उड़ा लिए। बैंक जाकर जानकारी करने पर उक्त खाते में मात्र 200 रुपये शेष पाए गए। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंप दी है।