फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार रोकने को धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में किच्छा निवासी एक युवक ने क्षेत्र के ही कुछ युवकों पर चुनाव प्रचार रोकने के लिए उसे धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर सौंपी है।
एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय को सौंपी तहरीर में किच्छा वार्ड आठ निवासी जुनैद हुसैन का कहना है कि क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में क्षेत्र के कुछ युवकों की ओर से उसे चुनावी प्रचार करने से रोका जा रहा है। आरोप लगाया कि धमकी देने वाले युवकों के खिलाफ गुंडा एक्ट होने के बाद भी पुलिस उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हैं और रात के समय हथियारों से लैस होकर क्षेत्र में घूमते हैं जिससे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। जुनैद ने निर्वाचन अधिकारी को भी उक्त मामले से अवगत कराया है। एसपी क्राइम ने किच्छा थाना पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें