रुद्रपुर। भूरारानी में रंजीत और सोहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनो पक्षों में गाली गलौज और हाथापाई हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
एसएसआई जगदीश ढकरियाल ने बताया कि दोनों पक्षों के दो लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। ब्यूरो