फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मंदिर से उड़ाया दानपात्र, वारदात कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी के कोसी पुल स्थित शिव मंदिर में रखे दानपात्र को चोर उठा ले गए। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसकी सूचना यूपी के मसवासी चौकी में दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोर को पकड़ने में जुटी हुई है। मंदिर के मुख्य पुजारी रामावतार गिरी ने बताया कि रविवार की सुबह मंदिर की साफ सफाई करते हुए देखा कि मंदिर के मेन गेट पर रखा दानपात्र नहीं था। मंदिर में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने पर शनिवार के देर रात को एक युवक दानपात्र को उखाड़कर पुल के नीचे ले जाता दिख रहा है। दानपात्र रेलवे पुल के नीचे पड़ा मिला। जिसका ताला टूटा हुआ था। पुजारी ने बताया की दानपात्र को आठ दिन से नहीं खोला था। जिसमें लगभग 12 से 15 हजार रुपये होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें