फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ नहीं लगे कांटेबल पर हमला करने के आरोपी, तीन आरोपियों ने लिया स्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कांस्टेबल पर हमला कर उपखनिज से लदा डंपर लेकर फरार हुए आरोपी नौ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस घटना के तीन आरोपियों ने अपनी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्थगनादेश प्राप्त कर लिया है। जबकि तीन अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस टीमें फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिशें दे रही है।
विज्ञापन


22 अप्रैल की सुबह आईटीआई थाना पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर ग्राम अजीतपुर स्थित कोसी नदी क्षेत्र में छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने उपखनिज से लदे पांच वाहन पकड़े थे। इसके बाद पुलिस ने एक और डंपर धर दबोचा। थाने लाते समय खनन माफियाओं ने कांस्टेबल अर्जुन सिंह को डंपर से खींचकर नीचे उतार लिया और उसकी पिटाई कर डंपर लेकर फरार हो गए।

कांस्टेबल ने अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में जनपद रामपुर के ग्राम भोट निवासी साहब खां को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के आधार पर इस मामले में छह अन्य लोगों का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


इस मामले के तीन आरोपियों जनपद रामपुर थाना स्वार के ग्राम घोसीपुरा निवासी मुस्तकीम, तस्लीम व असगर अली ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट, नैनीताल से स्थगनादेश प्राप्त कर लिया है। आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने बताया कि इस मामले में वांछित तीन अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें