फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। एक महिला ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की ढाई साल की मासूम बच्ची है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


हरिदासपुर निवासी संजीत हाल्दार की पत्नी दीपिका हाल्दार (24) का शव मंगलवार देर शाम घर के कमरे के पंखे पर स्टाल में लटका हुआ मिला। इससे परिजनों में खलबली मच गई। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष महेश की सूचना पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते और सीओ महेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे एवं घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया जाता है कि संजीत ने दीपिका से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। इधर, दीपिका के पिता लालकुआं (नैनीताल) निवासी रंजीत राय भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बेटी की आत्महत्या को संदिग्ध बताया। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें