काशीपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक और वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी बसपा नेता अख्तर अली माहिगीर ने बताया कि कुंडेश्वरी क्षेत्र में उन्होंने मछली पालन का तालाब ठेके पर लिया है। शनिवार की शाम उनका भाई मोहम्मद अजीम (30) तालाब से लौट रहा था। एआरटीओ कार्यालय के पास अज्ञात वाहन ने उनके भाई को बाइक से रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, मोहल्ला अल्ली खां निवासी फिरासत (60) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे भी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।