फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रिश्ता तय किया, अब शादी से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले रिश्ता तय किया, अब शादी से इंकार
विज्ञापन

गूलरभोज। ग्राम कोपा कृपाली निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार साल पहले उसने अपनी पुत्री का रिश्ता ग्राम राजपुर सैदलीगंज निवासी एक युवक के साथ किया था। रिश्ते के एक साल बाद शादी की बात तय कर ली गई थी। एक साल बाद शादी करने की मांग पर वह टालमटोल करने लगे धीरे-धीरे तीन साल और बीत गए। अब लड़के पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया है। आरोप लगाया कि चार साल पहले रिश्ता करने में उन्होंने हैसियत से अधिक खर्च भी किया उसके बाद से लगातार उनको झांसे में रखा गया। इधर लड़की की उम्र भी बढ़ती गई और अब उनके द्वारा उन्हें ठगा गया है। बताया कि कई बार पंचायत भी की गई जिसमें उसका लड़का शामिल ही नहीं हुआ था। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें