शांतिपुरी के हल्द्वानी-किच्छा मुख्य मार्ग में वनकर्मियों ने अवैध बिरोजे के 440 टिनों से लदे ट्रक को पकड़ लिया। रेंजर डौली रेंज अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शांतिपुरी बैरियर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान हल्द्वानी से आ रहे एक ट्रक को रुकने की इशारा किया तो चालक ट्रक को तेजी से भगाकर ले गया। थोड़ी दूर जाने के बाद वह ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया। जांच करने पर ट्रक संख्या यूके04सीए/3353 में 440 टिन बिरोजा लदा पाया। कोई वैध पपत्र नहीं पाए गए। इस पर अज्ञात वाहन स्वामी/चालक के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर वाहन को सीज कर डौली रेंज लालकुआं में खड़ा कर दिया है। वहां डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा एलएस मेवाड़ी, डीसी तिवारी, सत्येंद्र दुबे, सुनील कुमार, दिनेष पंत, पारस कुमार, राजेंद्र लटवाल, कैलाश भाकुनी मौजूद रहे।