फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम नगर में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में इस्लाम नगर में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 30 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुधीर कुमार ने बताया जिला पंचायत सदस्य और प्रधान पति समेत सात नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस्लाम नगर में दो पक्षों में रंजिश है। शनिवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के आपस में भिड़ने से दोनों ही पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष के जाहिद हुसैन की तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के नदीम, ताहिर (जिला पंचायत सदस्य), अजगर, महबूब, शाहिद, मोहम्मद रजा, अली रजा, नजीरजा, शमशेर, गुलशेर, अमीर हुसैन, मोहम्मद नवी, इल्बे हसन, शेखअली, यामीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष के सलामत की पत्नी की तहरीर पर शौकत मुंशी, जाहिद, कलुआ, रजा हुसैन, अता हुसैन, मासूम चौधरी, नईम, यामीन, युसूफ, मुल्जिम, नवाब, शाहिल, नाजिर (प्रधानपति), इरफान, जावेद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडा थाना एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। कई बार दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें