जसपुर में एक विवाहिता ने अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। निशु चौहान पुत्री महिपाल सिंह निवासी वैशाली कॉलोनी ने कहा कि निपुण प्रताप पुत्र विजय सिंह निवासी निकट ठाकुरद्वारा बस स्टैंड से उसकी शादी 25 नवंबर 2017 को हुई थी। उसके माता-पिता ने दहेज में 15 लाख रुपये नकद और अन्य सामान दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर 30 लाख रुपये लाने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। रुपये देने से मना करने पर ससुरालियों ने 23 अप्रैल 2018 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 29 मई 2018 कि सुबह छह बजे वह अपने माता-पिता के साथ घूमने गई थी। आरोप है कि शिव गौरी वाटिका के पास उसके पति, ससुर विजय सिंह, सास गीतांजलि, ननद प्रीति निवासी ठाकुरद्वारा बस स्टैंड के पास और ननद दीप्ति पत्नी पंकज निवासी नगीना चौराहा धामपुर ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।