फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वनकर्मियों पर हमला, पथराव, चार पर केस दर्ज

Fri, 18 Aug 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। वन तस्करों ने दक्षिणी जौलासाल रेंज के सुतलीमठ में गश्त कर रहे वन कर्मियों के साथ मारपीट कर उनके वाहन पर पथराव कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दक्षिणी जौलासाल रेंज के वन दरोगा गणेश चंद्र जोशी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बुधवार शाम वह वन बीट अधिकारी ब्रजेश कुमार, अरुण कुमार के साथ सुतलीमठ बीट के कक्ष संख्या 11 दियां जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आरक्षित वन क्षेत्र की ओर से एक कार और कुछ बाइक आती दिखाई दी। उन्हें रोककर पूछताछ की गई। इस दौरान आठ-दस लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
इसके बाद जब उनकी गाड़ी दियूरी गांव के पास पहुंची तो आरोपियों ने ईंट, पत्थरों से सरकारी गाड़ी पर हमला कर दिया। पुलिस ने ग्राम दियूरी निवासी कुंदन सिंह मुडेला, नंदन सिंह धानिक, रोहित ज्याला, कन्याल और अन्य के खिलाफ धारा 147, 186, 323, 332, 353, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई अशोक कुमार की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें