फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जानलेवा हमले के आरोप में नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
सितारगंज में पकड़े जानलेवा हमले के दो आरोपी। संवाद - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। पुलिस ने युवक की मौत के मामले में मारपीट की धारा को तरमीम कर जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने बताया कि 16 नवंबर 2022 को हल्दुवा गांव निवासी मुन्ना लाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि बीते 14 नवंबर को उनका पोता अरुण कश्यप और उसका दोस्त बाइक से गांव से सिसैया जा रहे थे। रास्ते में सिसैया रोड पर बाइक किसी व्यक्ति से टकरा गई थी। इससे दोनों पक्षों में विवाद होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके पोते और उसके दोस्त अजय के साथ मारपीट की।
मारपीट में उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सिसैया गांव के जुनैद व पांच-छह अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इस बीच इलाज के दौरान 20 नवंबर को अरुण की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अरुण के शव को कोतवाली गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

अगले दिन एसएसपी मंजूनाथ टीसी के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण माने और मृतक की अंत्येष्टि की गई थी। इस पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 504 और 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया। बताया कि आरोपी सिसैया निवासी रिजवान उर्फ परिंदा, समीर अंसारी और एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दो आरोपियों को कोर्ट और एक आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक आर्य ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से रिजवान उर्फ परिंदा पर पूर्व में जानलेवा हमलों समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। कहा कि अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें