फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की बस से कुचलकर मौत

विज्ञापन
मृतक पूर्व सैनिक इंद्र सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल की तरफ से आ रही निजी बस से कुचलकर एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। हादसे के दौरान पूर्व सैनिक बस के आगे गिरते हुए सीसीटीवी में दिख रहे हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद हादसे के बाद प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जुड़ा मान रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सिडकुल की एक फैक्टरी से श्रमिकों को लेकर प्राइवेट बस आ रही थी। जैसे ही बस कल्याणपुर गांव में पुरानी पुलिस चौकी के पास पहुंची तो कश्मीरी फार्म कल्याणपुर गांव के पूर्व सैनिक इंद्र सिंह (42) पुत्र नैन सिंह बस के नीचे आ गए। इससे बस से कुचलकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व सैनिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार पूर्व सैनिक इंद्र सुबह मवेशियों के लिए घास काटने गए थे। परिजनों ने बताया कि वे मूल रूप से पैय्या पौड़ी धारचूला (पिथौरागढ़) के रहने वाले हैं और यहां कल्याणपुर गांव में मकान बनाकर रह रहे हैं। इंद्र सिंह वर्ष 2016 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे और उनके दो बेटे हैं।
इधर हादसे के बाद सिडकुल चौकी पुलिस ने मामले की जांच की। घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया। चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में इंद्र सिंह पैदल चलते-चलते अचानक बस के आगे गिरते दिख रहे हैं। उनका पैर फिसला या फिर वह खुद कूदकर बस के नीचे आए इसकी जांच की जा रही है। कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे में पूर्व सैनिक की ओर से आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें