रुद्रपुर। बैंक कर्मी बताकर कॉल करने वाले एक व्यक्ति ने खेड़ा निवासी युवक के खाते से 71ए000 रुपये उड़ा दिए। कोतवाली पुलिस ने साइबर एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खेड़ा निवासी संतोष झा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि पिछले वर्ष 30 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को एक बैंक का कर्मचारी बताया और उनसे उनके खाते व आईडी का विवरण पूछा। विवरण बताने के बाद उनके खाते से 71,600 रुपये उड़ गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। कोतवाल विक्रम राठौर ने कहा कि पीड़ित को रुपये वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद