फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से खाते में 30 लाख आए, खाताधारक ने हड़प लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बैंक की गलती से एक व्यक्ति के खाते में 30 लाख से अधिक की धनराशि पहुंच गई। बिना मेहनत के मिली धनराशि को युवक ने अपने अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिया। आरोप है कि बैंक के ऑडिट में मामला पकड़ में आया। बैंक की ओर से उक्त युवक से रुपये लौटाने को कहा गया तो वह लंबे समय तक टालमटोल करता रहा। ऐसे में अब आरोपी युवक के खिलाफ रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

काशीपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक सचिन कुमार ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम अहरौला, पोस्ट खांडिया, कोतवाली बिलासपुर जिला रामपुर निवासी अंग्रेज सिंह का एचडीएफसी बैंक गदरपुर की शाखा में खाता संचालित है। बीती 25 मई को तकनीकी खामी के चलते अंग्रेज सिंह के खाते में दूसरे खातेदारों के करीब 30,32,478 रुपये ट्रांसफर हो गए थे।
अंग्रेज सिंह ने इस राशि को को अपने अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिया। 29 मई को बैंक की आईटी सेल ने मामले को पकड़ा और बैंक अधिकारियों को जानकारी दी तो उनके पैरों तलेे जमीन खिसक गई। बैंक प्रबंधन ने अंग्रेज सिंह को तकनीकी खामी के चलते ट्रांसफर हुई राशि को लौटाने का आग्रह किया। बैंक अधिकारियों ने कई बार अंग्रेज सिंह के घर जाकर भी रुपये लौटाने का अनुरोध किया लेकिन वह टालमटोल करता रहा। बैंक के शाखा प्रबंधक सचिन कुमार ने इस संबंध मेें गदरपुर पुलिस और एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अंग्रेज सिंह के खिलाफ धारा-409 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामलेे की जांच एसआई गौरव जोशी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें